धान के एक एक दाने की खरीदी करेगी विष्णु देव की सरकार – सचिन बघेल।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में 14 नवंबर को धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष व सभापति घम्मन साहू आज जिला के अमलीडीहकला, अमलीपारा,टोलागांव व बैहाटोला सोसाइटी में पहुंचे जहां उनके द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किसान भाईयों के धान को तौलकर शुभारंभ किया गया।

जिसके बाद ग्राम टोलागांव एवं बैहाटोला में शासन द्वारा निर्मित गोदाम का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार सभी किसानों के धान की एक – एक दाना को खरीद कर जल्द से जल्द किसानों को एक मुशत राशि उनके खाते में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के अधिकारी कर्मचारी किसानों के साथ प्रेमवत व्यवहार कर इस खरीदी के तीन माह में किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसकी भी चिंता करते हुए अपने समिति के अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित करते हुए धान खरीदी को सुचारू रूप से करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने विष्णु देव सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों को चिंता करने की जरूरत नही है हमारे राज्य और केंद्र की सरकार मिलकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए काम कर रही है। पूरे भारत देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जहां की सरकार सबसे ज्यादा कीमत पर सरकार धान खरीदी कर रही है और सभी किसान भाइयों से अपनी मेहनत की फसल को समिति के माध्यम से बेचकर लाभ लेने की अपील किया गया ग्राम बैहाटोला सोसाइटी में ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य द्वारा खरीदी केंद्र में डेढ़ लाख की बोर खनन के लिए राशि की घोषणा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकेश गुप्ता मंडल,पांडादाह मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा,महामंत्री गोरेलाल वर्मा,कृष्ण वर्मा, विशाल वर्मा,दिनेश वर्मा,महेंद्र वर्मा हर्षवर्धन,नारायण दास साहू,विष्णु दास साहू,संतराम,मनोज साहू,उमेंद ऊईके,तेजराम साहू,चंद्रेश सिंह बघेल,घनश्याम वर्मा,प्रेमलाल,निमेश सिंह,मंथिर वर्मा सहित चारों समिति के शाखा प्रबंधक व उनके अधिकारी कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।