
खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश भर में 515 नवीन सहकारी समितियों का गठन किया है जिसका वर्चुअल उद्घाटन आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। ग्राम कुम्ही में उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद सदस्य सरस्वती सन्नी यदु रही व अध्यक्षता पांडादाह मंडल के महामंत्री खेमलाल सिन्हा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा किसके पश्चात फीता काटकर कार्यालय की औपचारिक उद्घाटन किया। जिसके बाद किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरस्वती सन्नी यदु ने कहा कि लंबे समय से कुम्ही क्षेत्र के किसानों की मांग थी जो आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि सहकार से समृद्धि के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश भर में 515 प्राथमिक साख सहकारी समितियों का आज वर्चुअल उद्घाटन किया।

जिसके अंतर्गत ग्राम कुम्ही में भी सहकारी समिति की औपचारिक शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार किसानों के हित में अनेक कार्य कर रही है चाहे वह समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बात हो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो या कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की बात हो। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी किसानों को अपना अन्य कार्य छोड़कर दूर जाकर घंटों लाइन में लगना पड़ता था अब आपके क्षेत्र में सहकारी समिति कार्यालय होने से केसीसी व खाद बीज जैसे कृषि कार्य आसानी से हो सकेंगे। मुख्य अतिथि सरस्वती सन्नी यदु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मंच से धन्यवाद देते हुए कहा कि साय सरकार हर कदम में किसानों के साथ है।

महामंत्री खेमलाल सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगातार किसानों की चिंता की है और जो जरूरतें किसानों की होती है उसे मुख्यमंत्री जी पूरा करते हैं। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र के किसानों का काम आसान हो जाएगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता विकेश गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से ही किसान हितैषी रही है वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी अनेक योजनाएं चलाने के साथ ही साथ किसानों के लिए भी कार्य कर रहे हैं आज का यह कार्यक्रम उसी का एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा आज 515 पैक्स समितियों का वर्चुअल उद्घाटन किया जा रहा है जिसमें कुम्ही क्षेत्र के किसानों को भी सौगात मिली है उसके लिए आप सभी को बधाई।

कार्यक्रम में अमलीपारा समिति के अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता विकेश गुप्ता,रूपेन्द्र रजक, नंद चंद्राकर,सरपंच तामेश्वर निषाद,हेमू साहू,कुमेश साहू, टीमन साहू,पंचगण निर्मला निषाद,देवकी निषाद,डॉ मिथलेश साहू,चूरामन साहू,छत्रपाल चौधरी,राकेश तिवारी,सुमेर दास साहू,मंथीर साहू,रामेश्वर साहू,रामचंद साहू,थनवार निषाद कामता साहू सहित सहकारी समिति अमलीपारा व कुम्ही के कर्मचारी गण,क्षेत्र के किसान व ग्रामवासी मौजूद रहे।


तुलेश सिन्हा खैरागढ़ टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक एवं चीफ एडिटर हैं, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं पर समाचार प्रदान करते हैं।