डॉ अखिल जैन को यति रतनलाल सम्मान से किया गया सम्मानित।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिसमें संगीत नगरी खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2024 यति यतन लाल सम्मान से सम्मानित किया गया। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रामेन ढेका,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य मंत्री व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।