आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मोर्चा ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना प्रदर्शन करके सरकार से नियमितीकरण सहित विभिन्न मांग सरकार से की जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर साहू को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नियमितीकरण के अलावा वेतन बढ़ाने की मांग भी रखी।

कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष लता तिवारी व पिंकी सिंह सहित पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे द्वारा जो मांग किया जा रहा है वो जायज है जो हमें मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांग पूरी नही करती तो कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान संयुक्त मोर्चा के सदस्य जिलेभर से पहुंचे थे।