अंतर्राज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार। आरोपियों में सरपंच भी शामिल।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में कुछ माह पूर्व गौ तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था किन्तु गौ तस्करी में शामिल अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे जिन पर कार्यवाही करते हुए जिला व गातापार थाना पुलिस ने गौ तस्करी में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही के बाद अंतर्राज्यीय गौ तस्कर मनोहर मनघटे फरार था जिसे आज गिरफ्तार किया गया साथ ही मुढ़ीपार के सरपंच घनश्याम सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया। ने पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 130 गौवंशों को कत्लखाने ले जाने से बचाया।

 

खैरागढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरपंच भी आरोपी।

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि गौ तस्करी के इस मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरपंच घनश्याम सिन्हा भी शामिल है।

ये हैं गौ तस्करी करने वाले 10 आरोपी।

01. शिव नंदन साहू पिता स्व0 खेदू राम साहू उम्र 55 साल साकिन मुढ़ीपार थाना गातापार जिला केसीजी।

02. सुन्दर टेकाम पिता पुनीत राम टेकाम उम्र 22 साल निवासी मौहाढार थाना गातापार जिला केसीजी छ0ग0 ।

03. राजेश टेकाम पिता पुनीत टेकाम उम्र 20 साल निवासी मौहाढार थाना गातापार जिला केसीजी छ0ग0।

04. सबर अली खान पिता उमर खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं0 19 टिमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट(म0प्र0)।

05. रूपेश कोठले पिता स्व0 शिवप्रसाद उम्र 23 साल चांदगढी थाना खैरागढ जिला केसीजी छ0ग0 ।

06. रवि बंजारे पिता छेरकू राम बंजारे उम्र 30 साल चांदगढी थाना खैरागढ जिला केसीजी छ0ग0।

07. कुंवर दास उर्फ दददु मारकण्डे पिता इंदल लाल मारकण्डे उम्र 27 साल चांदगढी थाना खैरागढ जिला केसीजी ।

08. मनोहर भोजराम मनघटे पिता भोजराज मनघटे उम्र 25 साल वार्ड नंबर 03 पानगांव पोस्ट पाउलदौरान थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)।

09. धनश्याम सिन्हा पिता लतेल राम सिन्हा उम्र 50 साल  मुढ़ीपार थाना गातापार जिला केसीजी।

10. पुनीत राम टेकाम पिता दशरथ टेकाम उम्र 45 वर्ष निवासी मौहाढार थाना गातापार जिला केसीजी।

 

ऐसा है गौ तस्करी का ये मामला। 

मामला 30 जुलाई का है जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मौहाढार कैम्प के आगे कुछ दूरी पर कुछ व्यक्ति मवेशियों को निर्दयतापूर्वक पीटते हुए कत्लखाने ले जा रहे हैं जिसके बाद गातापार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस को देखकर दो आरोपी भाग गये वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिससे पूछताछ करने पर अंतर्राज्यीय गौ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ तथा इस मामले पर 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 5 नवंबर को मास्टरमाइंड मनोहर मनघटे व गौ तस्करी में शामिल ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरपंच घनश्याम सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर धारा 4,6,10 छग कृषक परीक्षण अधिनियम 2024 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्यवाही की जा रही है।