भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: राहुद में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

साकेत श्रीवास्तव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जालबांधा से भाजपा प्रत्याशी जंत्री साहू के समर्थन में ग्राम राहुद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदू लाल साहू पहुंचे, उनके साथ पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य कोमल जंघेल, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ बिसेसर साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयश सिंह, देव कुमार सेन मंडल अध्यक्ष अतरिया मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।

पूर्व सांसद चंदू लाल साहू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए डोर टू डोर जाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराने कहा और उपस्थित जनता से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाने का आवाह्न किया, आगे उन्होंने ने कहा कि आज आयोजित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन से ये पता चल गया है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस के तैयार हैं।