सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत,होली की खुशियां मातम में तब्दील।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम कामठा में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 5 बजे खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम धनगांव व बिडौरी के बीच पुल में दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल कामठा निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

 

18 वर्षीय मृतक कामठा के विश्वकर्मा परिवार में इकलौता चिराग था जिसकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है।