खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ महिला दीदी प्राप्त कर रहे हैं।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग से आए हुए डॉ नंदनी श्रीवास्तव ने सरकारी अनेक योजना का उल्लेख किया गया। देहदान करने वाली बहन लक्ष्मी देवांगन पति रूपेश देवांगन ने अपना अनुभव सभाकक्ष में साझा किया और साथ ही साथ अन्य महिलाओं को प्रेरित भी किया। इस दौरान महिला समूह की दीदी भी उपस्थित रही। त्रिवेणी पटेल ने बताया कि हम सरकार के अनेक योजना का लाभ ले रहे है जिसमें हमारी अर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो रही है साथ साथ समूह के दीदी सुशीला साहू ने बताया की 4 लाख लोन लेकर अपने परिवार एवं स्वयं के सर्वांगीण विकास में मदद मिल रही है जिसमें लखपति दीदी,मुद्रा योजना,जन – धन योजना आदि के बारे में शीला उइके ने बहुत सी योजनाओं की जानकारी दी तथा बताया कि विष्णु देव साय सरकार महिलाओं एवं माताओं को महतारी वंदना योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये दे रही है महतारी वंदन योजना का लाभ रही महिलाओं का मंच के माध्यम से आभार प्रकट किया गया।
खैरागढ़ नगर को स्वच्छ रखने वाले मणीकंचन केंद्र की सभी दीदीयों का स्वागत किया गया। महिला समूह की अध्यक्ष त्रिवेणी पटेल,देहदान करने वाले विजय लक्ष्मी पति रूपेश देवांगन,डॉ नंदनी श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग,सुशीला साहू समूह दीदी बैंक लोन,लखपति दीदी शीला उइके C.E.O समूह प्रमुख,राजेश्री त्रिपाठी जनपद अध्यक्ष खैरागढ़,पुष्पा जंघेल छुईखदान जनपद अध्यक्ष,मुख्य अतिथि घम्मन साहू,नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर सहित नगर पालिका खैरागढ़ के समस्त पार्षदगण एवं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री प्रीति यादव एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी के द्वारा सम्मानित किया गया।

तुलेश सिन्हा खैरागढ़ टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक एवं चीफ एडिटर हैं, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं पर समाचार प्रदान करते हैं।