साकेत श्रीवास्तव
खैरागढ़. उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश व यातायात प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत यातायात पुलिस जिला केसीजी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय, वन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के आस पास चेकिंग प्वाइंट लगाकर बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन व बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चला रहे शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर कुल 28 प्रकरणों में 13400 रूपये कि चालानी कार्यवाही किया गया।
को
यातायात प्रभारी शक्ति सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालक ही जिम्मेदार होते हैं अब जो भी व्यक्ति चाहे वह जो भी हो अगर यातायात नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

तुलेश सिन्हा खैरागढ़ टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक एवं चीफ एडिटर हैं, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं पर समाचार प्रदान करते हैं।