कल पांडादाह में होगा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन। 25 गांव के लोग होंगे शामिल।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम पांडादाह में 8 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें पांडादाह क्षेत्र के लगभग 25 गांव को लोग एकजुट होकर अपनी सहभागिता देंगे।

विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है कल सुबह 11 बजे पांडादाह के जगन्नाथ मंदिर से कलश यात्रा के साथ हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत होगी।

जिसके बाद सर्व समाज के लोगों की मौजूदगी में विराट हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम होगा। जिसमें रामायण,भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सभी समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान किया जाएगा। हिन्दू सम्मेलन के आयोजन से पूर्व ग्राम पांडादाह में प्रतिदिन संध्या के समय अलग अलग स्थानों में भारत माता की आरती का आयोजन किया जा रहा है।

हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के लिए आयोजन समिति द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।