अवैध रूप से कबाड़ी कारोबार करते युवक गिरफ्तार।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। खैरागढ़ पुलिस के द्वारा नशे सहित संदिग्ध व कबाड़ी के कारोबार पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें पुलिस को मिली सूचना पर खैरागढ़ पुलिस नगर के दाऊचौरा स्थित कबाड़ी कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची।

जहां पुलिस ने कबाड़ सामान का अवैध रूप से खरीद फरोख्त करते व टाटा मेटाडोर वाहन में कबाड़ सामान भरकर ले जाते हुए दाऊचौरा निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद शबीर पिता मोहम्मद फारुख युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये के टाटा मेटाडोर वाहन व कबाड़ी सामान को जब्त किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *