विप्लव साहू को मिला सभी वर्गों का समर्थन।

खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 पांडादाह से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे विप्लव साहू के समर्थन में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। स्वामी विवेकानन्द कॉलोनी खैरागढ़ में विप्लव साहू के निज निवास में आयोजित मित्र सम्मेलन में आये सभी लोगों ने प्रत्याशी बनने पर विप्लव को बधाई दी और उन्हें जीतने वाला खिलाड़ी बताया। सभी ने धूम धड़ाके के साथ चुनाव प्रचार करने और विप्लव को जिताने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सभी चालीस गांव और शहर मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विप्लव साहू क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहे हैं और संगठन के कार्यों में भी उनकी भागीदारी हमेशा अहम रही है।

 

बैठक में उपस्थित बौद्धिक व्यक्तियों और सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि विप्लव साहू जैसे सामाजिक कार्यकर्ता नेता की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटेंगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें इस फैसले के कारण निष्कासित भी करती है, तब भी वे विप्लव साहू का समर्थन जारी रखेंगे।

सबने विप्लव साहू को जनसमर्थन दिलाने के लिए घर – घर जाकर प्रचार करने और मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *