खैरागढ़ टाइम्स/खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला निर्माण के पश्चात अब भाजपा संगठन ने मंडलों की संख्या बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला भाजपा के अंतर्गत वर्तमान में 6 मंडल आते हैं जिन्हें बढ़ाकर 2 नये मंडलों का निर्माण किये जाने का निर्णय जिला कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
जिसके बाद यह प्रस्ताव प्रदेश भाजपा को भेजा गया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी मुहर लगा दी है जिसके बाद अब जिले में 2 नये मंडल नर्मदा व ठेलकाडीह सहित कुल 8 मंडल हो जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसके बाद 15 दिसंबर तक नये मंडलों सहित कुल 8 मंडलों में मंडल अध्यक्षों का चुनाव तथा 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कर लिया जाएगा।
ये होंगे जिला भाजपा के 8 मंडल।
1 खैरागढ़ शहर मंडल अब खैरागढ़ मंडल के नाम से जाना जाएगा।
2 खैरागढ़ ग्रामीण मंडल अब बाजार अतरिया मंडल के नाम से जाना जाएगा।
3 ठेलकाडीह का हिस्सा और पांडादाह मंडल से कुछ हिस्सा कटकर ठेलकाडीह मंडल बनेगा।
4 पांडादाह मंडल का नाम यथावत रहेगा।
5 साल्हेवारा व गंडई मंडल के हिस्सों को मिलाकर नया मंडल बनेगा जिसका नाम होगा नर्मदा मंडल।
6 गंडई मंडल का नाम यथावत रहेगा।
7 साल्हेवारा मंडल का नाम यथावत रहेगा।
8छुईखदान मंडल का नाम यथावत रहेगा।
तुलेश सिन्हा खैरागढ़ टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक एवं चीफ एडिटर हैं, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं पर समाचार प्रदान करते हैं।