मुस्का से कांवड़ यात्रा पहुंची खंडेश्वर महादेव मंदिर। भक्ति में झूमते पहुंचे कांवड़िए।

खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। सावन के अंतिम सोमवार खैरागढ़ के समिति के द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई,जो ग्राम मुस्का के नर्मदा कुंड से खंडेश्वर महादेव कोड़ेनवांगांव तक पहुंची।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस कांवड़ यात्रा में काफी संख्या में महिला व पुरुष कांवड़ियों ने बोल बम का जयकारा लगाते हुए, भक्ति धुन में मग्न होकर झूमते हुए लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।

जिसके बाद खंडेश्वर महादेव मंदिर कोड़ेनवागांव पहुंचकर में मुस्का के कुंड से लाया हुआ नर्मदा जी का जल महादेव को अर्पित कर पूजा अर्चना की।

महिलाओं के साथ बच्चों में भी दिखा उत्साह।

कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं के साथ साथ बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आया। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी कांवड़ लेकर मुस्का कुंड से चलकर खंडेश्वर महादेव मंदिर कोड़े नवागांव तक पहुंचे।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी,जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा,अरुणा सिंह बनाफर, भुवनेश्वरी देवांगन,मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा,जनपद पंचायत सदस्य सरस्वती यदु,डिलेश्वरी साहू,महेश्वरी वर्मा, पुरुषोत्तम साहू,खेमलाल सिन्हा,पंकज सिंह राजपूत,मोना सिंह ठाकुर, नरोत्तम सिन्हा सहित काफी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

 

महिलाओं के साथ बच्चों में भी दिखा उत्साह।

कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं के साथ साथ बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आया। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी कांवड़ लेकर मुस्का कुंड से चलकर खंडेश्वर महादेव मंदिर कोड़े नवागांव तक पहुंचे।