घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, 16 सिलेंडर जब्त।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

खैरागढ़ Times/केसीजी। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक एवं अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम गठित कर छापेमार कार्यवाही की गई। राजस्व,खाद्य विभाग एवं तेल कंपनियों के अधिकारियों की जिले में दो संयुक्त टीम गठित की गई है।

जिसमें अनुभाग खैरागढ़ की टीम में टंकेश्वर प्रसाद साहू (एसडीएम), आशीष देवहारी (तहसीलदार),संजय ठाकुर (सहायक खाद्य अधिकारी), विनोद कुमार सागर एवं मनीष ध्रुव (खाद्य निरीक्षक) तथा आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छितेजा को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार अनुभाग गंडई-छुईखदान की टीम में अविनाश ठाकुर (एसडीएम), मोक्षदा देवांगन (तहसीलदार),दीपक धनकर (सहायक खाद्य अधिकारी), डालेश्वरी देवहारे (खाद्य निरीक्षक) तथा एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर मनोज मंडल को शामिल किया गया है।

 

12 मार्च को उक्त टीमों द्वारा खैरागढ़ एवं बाजार अतरिया क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 16 नग घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन में उन्हें जब्त कर अग्रिम कार्रवाई तक मेसर्स शिव इंडियन, खैरागढ़ की सुपुर्दगी में रखा गया है।

शासन के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आगे भी नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *