
खैरागढ़ टाइम्स/केसीजी। विष्णुदेव सरकार ने धान खरीदी की तिथि तय कर दी है। किन्तु धान खरीदी की शुरुआत होने से पहले गिरदावरी की वजह से खैरागढ़ जिले के किसान परेशान हैं। जिसके चलते आज ग्राम मुंहडबरी के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बताया कि 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरु होने जा रही है और गिरदावरी में गड़बड़ी की वजह से वो धान नही बेच पाएंगे।

किसानों ने बताया कि कई किसानों के रकबे में सामान्य धान की जगह बासमती दिखा रहा है जबकि बाकी सभी किसानों का रकबा ही शून्य कर दिया गया है तो ऐसे में धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।
किसानों ने कहा कि उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया है और कहा है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नही निकलता तो उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा।

तुलेश सिन्हा खैरागढ़ टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक एवं चीफ एडिटर हैं, जो छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं पर समाचार प्रदान करते हैं।