धान के अवैध परिवहन पर कार्यवाही,301 कट्टा धान जब्त।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खैरागढ़ टाईम्स/केसीजी।खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में धान खरीदी की शुरुआत से पहले धान का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्यवाही जारी है। बता दें कि खैरागढ़ कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले में अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें शुक्रवार को मध्यप्रदेश की सीमा से लगे खैरागढ़ के गातापार जंगल में अवैध रुप से 301 कट्टा धान का परिवहन कर रहे लोगों पर एसडीएम,खाद्य निरीक्षक सहित संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है।

सुबह 6:30 बजे जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के वाहन क्रमांक UP70MT 0779 में 301 कट्टा (लगभग 120 क्विंटल) धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि धान को राजनांदगांव के अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज एंड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड, डोंगरगांव ले जाया जा रहा था।

 

अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर टीम ने वाहन और पूरे 301 कट्टा धान को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त धान एवं वाहन को आवश्यक कार्यवाही के लिए गातापार जंगल की सुपुर्दगी में रखा गया है। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध धान परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *